बिहार मौसम अपडेट : प्रचंड गर्मी, पारा 40 के पार, धूप जलाने लगी बदन, दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम, जानें

पटना : पूरे सूबे में प्रचंड गर्मी शुरू हो गयी है. अब पारा लगातार 40 डिग्री के पार जाने लगा है. सुबह आठ बजे से ही धूप की तल्खी लोगों को परेशानी करने लगी है, जो शाम पांच बजे तक रहती है. मंगलवार को भी पारे कोई राहत नहीं बख्शी शहर का अधिकतम तापमान 40.5 […]

पटना : पूरे सूबे में प्रचंड गर्मी शुरू हो गयी है. अब पारा लगातार 40 डिग्री के पार जाने लगा है. सुबह आठ बजे से ही धूप की तल्खी लोगों को परेशानी करने लगी है, जो शाम पांच बजे तक रहती है.
मंगलवार को भी पारे कोई राहत नहीं बख्शी शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक व सोमवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा.
मंगलवार को गर्मी इतनी अधिक थी कि स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. धूप में जलन के कारण बच्चे स्कूली वाहन व सड़क पर भी काफी समस्या हुई. दोपहर के समय बाजार में अपेक्षाकृत भीड़ कम दिखी. स्कूली बच्चों को आज भी परेशान भोगनी पड़ी. तेज धूप में बच्चे कुम्हला से गए. दरअसल मंगलवार को हवा बिल्कुल धीमे धीमे चल रही थी.
दो दिनों में फिर बदलेगा मौसम
मौसम केंद्र की माने तो अगले दो दिनों मौसम में बदलाव आयेगा. साइक्लोनिक सिस्टम में परिवर्तन के कारण दो दिनों तक बादल छाये रहने व तेज हवा चलने के भी आसार है. हालांकि इसको लेकर तापमान में कोई विशेष अंतर आने वाला नहीं है. दो दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.
बिजली गुल होने से परेशान लोग
पटना : मंगलवार को गर्मी व उमस में बिजली गुल होने से राजधानी के कई मोहल्ले के लोग परेशान रहे. प्रोजेक्ट वर्क के कारण सुल्तानगंज फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सुल्तानगंज, दरगाह रोड, बनवारी चौक और पत्थर की मस्जिद क्षेत्र की बिजली गुल रही. दोपहर 11 से 1 बजे तक राजीव नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से राजीव नगर, इंद्रपुरी, महेशनगर, जगनपुरा, आरके नगर, शाहपुर, हरिश्चंद्र नगर और सिपारा की बिजली गुल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >