पटना : अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. कभी धूप तो कभी बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान कभी आसमान साफ रहने की स्थिति भी बनेगी. मौसम केंद्र के अनुसार पूरे राज्य में मौसम परिवर्तन का दौरान 13 अप्रैल तक रहेगा. इसमें राज्य के कुछ एक इलाकों में बारिश हो सकती है.
इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा. और इसके बाद से तापमान बढ़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब राजधानी में बारिश की संभावना कम है. कुछ एक जगहों पर बारिश हो सकती है. सामान्य रूप से बादल छाये रहने के साथ पुरवा हवा चलेगी. इस लिए अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी.
वहीं सोमवार को शहर का मौसम सामान्य रहा. बारिश रिकार्ड नहीं किया गया. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे. हवा की रफ्तार अधिक नहीं थी. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगे दो दिनों तक 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
