तेजस्वी ने ट्वीट कर CM नीतीश को बताया दुर्लभ, पढ़ें और क्या कहा...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को राजद नेता सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार के समय जनता से किये गये ‘सात निश्चय’ के वादे को लेकर तुकबंदी में कविता लिखते हुए जवाब […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को राजद नेता सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार के समय जनता से किये गये ‘सात निश्चय’ के वादे को लेकर तुकबंदी में कविता लिखते हुए जवाब मांगा है. तेजस्वी ने ट्वीट में छल करने और महागठबंधन तोड़ने का आरोप लगाते हुए घर-घर नल का जल पहुंचाने को लेकर सवाल किये हैं. साथ ही युवाओं की समस्याओं के निदान के प्रश्न भी उठाये हैं.

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने किसानों और मजदूरों की बात करते हुए सरकार की नयी खनन नीति पर सवाल उठाये हैं. साथ ही सूबे में हो रहे घोटालों की बात करते हुए कहा है कि जनादेश का अपमान करने का जवाब जनता देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >