16 को जाप और 18 दिसंबर को राजद करायेगा बिहार बंद

पटना : राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 18 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है. जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार के बालू और गिट्टी के नये नियम के विरोध में राजद 18 दिसंबर को बिहार बंद करायेगा. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता […]

पटना : राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 18 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है. जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार के बालू और गिट्टी के नये नियम के विरोध में राजद 18 दिसंबर को बिहार बंद करायेगा. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद का ऐलान करते हुए कहा है कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जायेंगे.

वहीं, दूसरी ओर जन अधिकार पार्टी ने नियोजित शिक्षकों, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों, सेविका-सहायिका, रोजगार सेवक समेत संविदा कर्मियों के समर्थन में ‘समान काम-समान वेतन’ समेत अन्य मांगों को लेकर 16 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
RJD

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >