लालू का ट्वीट, पूछा- ''कहां है विकासवा, कोई ढूंढ़ कर लाओ रे''

पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आजभाजपा के गुजरात ‘विकास मॉडल’ को लेकर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है, ‘कहां है विकासवा, कोई ढूंढ़ कर लाओ रे.’ एक अन्य ट्वीट में लालूप्रसाद ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, बिहार […]

पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आजभाजपा के गुजरात ‘विकास मॉडल’ को लेकर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है, ‘कहां है विकासवा, कोई ढूंढ़ कर लाओ रे.’

एक अन्य ट्वीट में लालूप्रसाद ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, बिहार चुनाव में ई लोग ‘गाय’ और ‘पाकिस्तान’ को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दों को. मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है.’

गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तत्कालीन राजद, कांग्रेस और जदयू के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, चुनाव परिणामों के कुछ महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली. जिसको लेकर राजद लगातार भाजपा और नीतीश कुमार पर हमलावर है.

ये भी पढ़ें…लालू को सुशील मोदी की चुनौती, कहा- साहस है तो गुजरात में प्रचार करके दिखाएं

ये भी पढ़ें…’नीच’ पर सियायत में कूदे लालू, कहा- मेंटली फि‍ट नहीं हैं मणिशंकर अय्यर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >