शरद यादव, अली अनवर की राज्‍यसभा सदस्‍यता खत्‍म, जदयू का तंज, कहा- अब जबलपुर जाइए

पटना : जदयू के बागी शरद यादव व अली अनवर की राज्‍यसभा सदस्‍यता तत्काल प्रभाव से खत्‍म कर दिया गया है. राज्‍यसभा सचिवालय ने सोमवार को यह फैसला किया. शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म किये के सचिवालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट कियाऔर लिखा […]

पटना : जदयू के बागी शरद यादव व अली अनवर की राज्‍यसभा सदस्‍यता तत्काल प्रभाव से खत्‍म कर दिया गया है. राज्‍यसभा सचिवालय ने सोमवार को यह फैसला किया. शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म किये के सचिवालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट कियाऔर लिखा है, अब शरद जी क्या यादवों के स्वाभिमान के नाम पे लालू जी आपको राज्य सभा भेजेंगे या जबलपुर ये देखेंगे हम लोग!! विनाश काल विपरीत बुद्धि.

अपने एक अन्य ट्वीट में जदयू नेता ने लिखा है, अपनी मन से शरद जी ने दल त्यागा सभापति जी का निर्णय स्वागतयोग्या हैं इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और संविधान सर्व श्रेष्ठ. अजय आलोक ने आगे लिखा है, शरद जी अब ठंड लग जायेगी दिल्ली में !! सभापति महोदय ने सदस्यता समाप्त कर दी आपकी, अब जबलपुर जाइए, राज्य सभा की गरमी खत्म, लालू गान कीजिए.

https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/sharad-yadav-says-opposition-leaders-to-discuss-strategies-to-prevent-evm-tampering-in-gujarat-polls/1093572.html

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >