पटना आ रही युवती से साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक ने किया गैंगरेप

पटना : छपरा से पटना आ रही युवती से हाजीपुर में ऑटो चालक द्वारा साथियों के साथ मिल कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही आरोपित ऑटो चालक ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है. जानकारी के मुताबिक, […]

पटना : छपरा से पटना आ रही युवती से हाजीपुर में ऑटो चालक द्वारा साथियों के साथ मिल कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही आरोपित ऑटो चालक ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है. जानकारी के मुताबिक, छपरा से पटना आ रही एक युवती हाजीपुर जंक्शन पर शनिवार की देर रात उतरी. इसके बाद वह पटना आने के लिए ऑटो में सवार हो गयी. ऑटो चालक ने युवती को झांसे में लेते हुए कोनहारा घाट स्थित सुनसान जगह पर ले जा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपित चालक ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए पटना पहुंचाने की बात कह कर दोबारा हाजीपुर जंक्शन पहुंचा.

हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचते ही जीआरपी के जवानों को देखते ही पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने तुरंत आरोपित ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. जीआरपी के मुताबिक, पीड़ित युवती का रविवार को मेडिकल करा दिया गया है. वहीं, गिरफ्तार ऑटो चालक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

यह भी पढ़ें :योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हमीरपुर, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >