बिहार : आरा-सासाराम डेमू ट्रेन के समय में बदलाव

पटना : 16 अक्तूबर से आरा और सासाराम के बीच चल रही डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 बदले समय के साथ चलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआ���ओ राजेश कुमार ने बताया कि आरा-सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के समय में बदलाव किया गया गया है. दोनों डेमू ट्रेनों की नयी समय सारणी जारी […]

पटना : 16 अक्तूबर से आरा और सासाराम के बीच चल रही डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 बदले समय के साथ चलेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आरा-सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के समय में बदलाव किया गया गया है. दोनों डेमू ट्रेनों की नयी समय सारणी जारी कर दी गयी है.
ट्रेन संख्या 75271/75272 आरा-सासाराम-आरा डेमू : ट्रेन संख्या 75271 आरा-सासाराम डेमू आरा स्टेशन से अब सुबह 7:30 बजे खुलेगी और 10:30 बजे सासाराम पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 75272 सासाराम-आरा डेमू सासाराम स्टेशन से दिन के 11:00 बजे खुलेगी और दोपहर 1:45 बजे आरा पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 75273/75274 आरा-सासाराम-आरा डेमू : ट्रेन संख्या 75273 आरा-सासाराम डेमू आरा स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे खुलेगी और शाम 5:15 बजे सासाराम पहुंचगी. वहीं, ट्रेन संख्या 75274 सासाराम-आरा डेमू सासाराम स्टेशन से शाम 5:45 बजे खुलेगी और रात्रि 8:45 बजे आरा पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
Ara

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >