पटना और भुवनेश्वर के बीच चलेगी हमसफर स्पेशल ट्रेन

पटना : दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इन यात्रियों को पटना-भुवनेश्वर आने-जाने में परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना-भुवनेश्वर के बीच हमसफर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि हमसफर स्पेशल भुवनेश्वर से […]

पटना : दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इन यात्रियों को पटना-भुवनेश्वर आने-जाने में परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना-भुवनेश्वर के बीच हमसफर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि हमसफर स्पेशल भुवनेश्वर से 29 सितंबर-24 नवंबर तक शुक्रवार व पटना से 30 सितंबर-25 नवंबर तक शनिवार को खुलेगी. ट्रेन संख्या 08449 भुवनेश्वर-पटना हमसफर स्पेशल भुवनेश्वर से शुक्रवार को दिन में 3:35 बजे खुलेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 08450 पटना-भुवनेश्वर हमसफर स्पेशल पटना जंक्शन से शनिवार को दिन में 2:00 बजे खुलेगी. यह ट्रेन अप व डाउन में पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, झाझा, जसिडीह, चितरंजन, आसनसोल, आद्रा, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर के रोड व कटक स्टेशनों पर रुकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >