''जय श्रीराम'' का नारा लगानेवाले मुसलिम विधायक खुर्शीद भी बने मंत्री

पटना : बिहार विधानसभा परिसर में बीते दिनों ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा कर सुर्खियां बटोरनेवाले मुसलिम विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने भी नीतीश सरकार में मंत्री बनाये गये हैं. महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से गन्ना मंत्री रहे खगड़िया से जदयू विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने एक बार फिर शनिवार को पद […]

पटना : बिहार विधानसभा परिसर में बीते दिनों ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा कर सुर्खियां बटोरनेवाले मुसलिम विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने भी नीतीश सरकार में मंत्री बनाये गये हैं. महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से गन्ना मंत्री रहे खगड़िया से जदयू विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने एक बार फिर शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. विश्वास मत के दौरान खुर्शीद ने विधानसभा परिसर में ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा कर सुर्खियों में आ गये थे. उन्होंने कहा था कि कि अगर ‘जय श्रीराम’ कहने से बिहार की दस करोड़ जनता को फायदा होता है, तो मैं सुबह-शाम ‘जय श्रीराम’ बोलूंगा. जदयू विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने विधानसभा परिसर में मीडिया के सामने ही ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये थे. उन्होंने कैमरे के सामने हाथ में बंधा रक्षासूत्र भी दिखाया था. साथ ही खुर्शीद ने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव से बिहार को छुटकारा मिल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >