राजधानी पटना में बारिश से मौसम सुहाना, विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गरमी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है. बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है. राजधानी पटना समेत आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गरमी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है. बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है. राजधानी पटना समेत आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक आज आंधी, वज्रपात के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है. बारिश की वजह से मौसम कासुहाना हो गया है. पटना शहर के कई इलाकों में जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है.

मौसम विभाग की मानें तो यह प्री मानसून बारिश है. यह लगातार तीन दिनों तक जारी रहेगी. बिहार के अन्य इलाकों चंपारण, मधुबनी और पूर्णिया समेत, सुपौल और सीतामढ़ी के इलाके में प्री मानसून का असर देखा जा रहा है. विभाग के मुताबिक आगामी दस जून तक मानसून पूरी तरह बिहार में प्रवेश कर जायेगा और इसके बाद राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3.30 बजे के बाद रहें सावधान !

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >