Patna News: अब 40 रुपये में होगी लोक स्वास्थ्य संस्थान में पानी की जांच, तीन दिन में मिल जायेगी रिपोर्ट

Patna News: अब पटना शहर के लोक स्वास्थ्य संस्थान (पीएचआई) में पानी की जांच की जायेगी. अगर आपके घर का पानी स्वास्थ्य पर क्या कुप्रभाव डाल सकता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं, यह जानकारी भी पीएचआई के लैब से दी जाएगी.

आनंद तिवारी/ Patna News. अगर आपके घर का पानी पीने के लायक है, अगर संदेह है कि उसमें कहीं हानिकारक बैक्टीरिया तो नहीं है तो घबराने की बात नहीं है. क्योंकि अब शहर के लोक स्वास्थ्य संस्थान (पीएचआई) में पानी की जांच की जायेगी. यहां के लैब में पानी की जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है. मात्र 40 रुपये शुल्क चुकाकर आप अपने घर के पानी की जांच करा सकते हैं. यह जानकारी पीएचआई के निदेशक डॉ एसपी सिंह ने दी.

तीन दिन के अंदर मिलेगी पानी की जांच रिपोर्ट

डॉ सिंह ने बताया कि घर का पानी आपके स्वास्थ्य पर क्या कुप्रभाव डाल सकता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं, यह जानकारी भी पीएचआई के लैब से मिलेगी. इसके लिए लैब में अलग से टीम का गठन भी किया गया है. पीएचआई निदेशक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में दूषित पानी की वजह से डायरिया, उलटी-दस्त, टायफाइड समेत पेट संबंधी कई अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है. ऐसे में अगर घर में इस्तेमाल हो रहा पानी ही दूषित हो तो यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है.

पानी की मात्रा लगभग 100 मिली होनी चाहिए

पीएचआई में पानी की जांच के लिए एक अत्याधुनिक लैब की स्थापना की गई है. इस लैब में तीन दिनों के भीतर पानी की जांच कर रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध करा दी जाती है. यही नहीं पानी में यदि कोई दूषित तत्व पाए जाते हैं तो उसके उपचार के लिए उपाय भी संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा बताए जाते हैं. शहरी क्षेत्र में संस्थान के विशेषज्ञ घर जाकर भी उपचार में मदद कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पानी की जांच के लिए एक साफ बोतल में पानी लाना होगा. पानी की मात्रा लगभग 100 मिली होनी चाहिए.

Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर के लोग हर महीने खा रहे सौ करोड़ की दवाएं, जानें किन दवाओं की बिक्री हो रही अधिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >