पटना के गायघाट ओवरब्रिज पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ऐसे बची लोगों की जान, देखें PHOTOS

पटना में यात्रियों से भरी एक च���ती बस में अचानक आग लग गई. हादसा रविवार को गाय घाट ओवरब्रिज पर हुआ. हालांकि चालक की सूझबूझ से बस में सावर सभी चालिस यात्रियों की जान बच पाई.

पटना के गाय घाट ओवरब्रिज पर यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालंकि ,चालक और उपचालक की सूजबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई.

बस यात्रियों को लेकर हाजीपुर से पटना आ रही थी. इसी दौरान गायघाट ओवर ब्रिज के पास बस में अचानक आग लग गई. हादसा बस में लगी बैटरी में शार्ट-सर्किट के चलते हुई थी.

बस में धुआं उठते देख चालक ने बस को रोक दी और उपचालक ने सूजबूझ दिखाते हुए तेजी से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल दिया. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटना फायर टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलकर राख हो गई.

पुलिस ने बताया कि गायघाट ओवर ब्रिज के बीचो-बीच एक बस में आग लगने की सूचना मिली थी. बस हाजीपुर से पटना की तरफ आ रही थी. बस में आग बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी. हालांकि चालक ने सूजबूझ दिखाते हुए बस को ओवर ब्रिज के किनारे रोककर बाहर निकाल दिया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >