बिहार में अब घर बैठे ऐसे बुक होगा छोटू सिलिंडर, गैस एजेंसी जाने की झंझट खत्म

LPG Cylinder Booking New Rule: अब छोटू सिलिंडर बुक कराने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं होगी. तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है, जिससे उपभोक्ता मोबाइल ऐप, वेबसाइट और व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकेंगे.

LPG Cylinder Booking New Rule: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन भी की जा सकेगी. नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सएप और कॉल सेंटर के जरिए आसानी से सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा.

तेल कंपनियों का कहना है कि छोटू सिलिंडर की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर छोटे परिवार, किरायेदार, छात्र और बाहर रहकर काम करने वाले लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी को देखते हुए बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया गया है.

छोटे परिवारों के लिए बेहतर विकल्प

5 किलो वाला छोटू सिलिंडर कम जगह में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका वजन भी कम होता है, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिलिंडर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो अस्थायी रूप से कहीं रह रहे हैं या जिनका परिवार छोटा है. मजदूर, छात्र और किराए के मकान में रहने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

छोटू सिलिंडर बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस कंपनी के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करना होगा. फिर 5 किलो सिलिंडर या छोटू सिलिंडर विकल्प चुनकर बुकिंग की जा सकती है. ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट या कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं. बुकिंग पूरी होने के बाद डिलीवरी की जानकारी मोबाइल पर भेज दी जाएगी.

इन माध्यमों से भी होगी बुकिंग

  • व्हाट्सएप चैट सेवा
  • IVRS कॉल सुविधा
  • अधिकृत गैस एजेंसी
  • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट

उपभोक्ताओं को क्या होगा फायदा?

नई व्यवस्था से लोगों को लंबी लाइन और एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी. साथ ही बुकिंग और ट्रैकिंग की सुविधा भी आसान हो जाएगी. गैस एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में छोटू सिलिंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को तेज और पारदर्शी सेवा मिल सके.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले, अब CO की जांच के बिना नहीं होगी खरीद-बिक्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >