छठ के मौके पर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुखिया के पोता पोती समेत चार लोग डूबे

Bihar: गंगा घाट पर पूजा के दौरान मगरपाल पंचायत के मुखिया मैनेजर सिंह के पोता और पोती अचानक गंगा नदी में डूब कर लापता हो गये.

छठ महापर्व के दूसरे दिन मनेर के रतन टोला गंगा घाट पर पूजा के दौरान मगरपाल पंचायत के मुखिया मैनेजर सिंह के पोता और पोती अचानक गंगा नदी में डूब कर लापता हो गये. जिसे लेकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंचीं एसडीआरएफ की टीम दोनों बच्चों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है. इसके अलावा खासपुर में गंगा नदी में डूब कर मरे एक मजदूर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. जबकि छितनावा गांव के पास छठ पूजा के दौरान एक बच्ची गंगा नदी डूब कर लापता हो गई है. जिसके तलाश में स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं.

 एसडीआरएफ की टीम चला रही तलाशी अभियान- मनेर पुलिस

इस संबंध में मनेर पुलिस ने बताया कि गंगा नदी में मुखिया के पोता पोती समेत चार लोग डूब गए थे. जिसमें एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि तीन लोगों के डूबने के बाद एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में उतरकर सर्च अभियान चला रही है. इस घटना को लेकर मुखिया मैनेजर सिंह के परिवार और रतन टोला गांव में पूरी तरह से माहौल गमगीन हो गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: IAS और IPS अधिकारियों ने किया महापर्व छठ, सूर्योपासना में जुटे रहे अधिकारी दंपति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >