बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, पॉजिटिविटी रेट घटा, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी

शुक्रवार को राज्य में 1654 नये कोरोना संक्रमित पाये गये जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 1.09 प्रतिशत हो गयी है.

पटना. राज्य में पिछले दिनों की तुलना में शुक्रवार को नये संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी. हालांकि इस दौरान राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में गिरावट दर्ज की गयी. शुक्रवार को राज्य में 1654 नये कोरोना संक्रमित पाये गये जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 1.09 प्रतिशत हो गयी है.

रिकवरी रेट बढ़कर 97.42 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमित होनेवाले 2976 लोग स्वस्थ हो गये. राज्य में वर्तमान में कोरोना के 8993 एक्टिव केस हैं जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.42 प्रतिशत हो गयी है. संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 52 हजार 84 सैंपलों की जांच की गयी. जहानाबाद जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है.

सर्वाधिक 221 संक्रमित पटना में

कोरोना के नये संक्रमितों की सर्वाधिक 221 संख्या पटना जिले में पायी गयी है. पटना जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी अभी 5.17 प्रतिशत बनी हुई है. इसके अलावा वैशाली जिले में 165, पूर्वी चंपारण जिले में 116 और बेगूसराय जिले में 102 नये संक्रमित पाये गये हैं. राज्य के अन्य जिलों में अररिया में 15, अरवल में नौ, औरंगाबाद में 27, बांका में 27, भागलपुर में 64, भोजपुर में नौ, बक्सर में 25, दरभंगा में 39, गया में दो, गोपालगंज में 33, जमुई में 16, कैमूर में चार, कटिहार में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये.

सहरसा में 98 पर पहुंचा आंकड़ा

इसी प्रकार खगड़िया में 11, किशनगंज में 13, लखीसराय में 14, मधेपुरा में 61, मधुबनी में 46, मुंगेर में 63, मुजफ्फरपुर में 61, नालंदा में आठ, नवादा में 10, पूर्णिया में 44, रोहतास में 35, सहरसा में 98, समस्तीपुर में 69, सारण में 78, शेखपुरा में 14, शिवहर में छह, सीतामढ़ी में 33, सीवान में 20, सुपौल में 12 और पश्चिम चंपारण जिले में 38 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा दूसरे राज्य के 18 लोग भी कोरोना संक्रमित पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >