नेपाल में बाढ़ ने बढ़ाई बिहार की टेंशन, भोटे कोशी के उफान से गंडक पर मंडराया खतरा

Nepal Flood Bihar Alert: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। भोटे कोशी नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए बिहार सरकार ने नेपाल से आने वाली नदियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने SDRF और NDRF को भी तैयार रहने को कहा है।

Nepal Flood Bihar Alert: नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ ने बिहार की चिंता बढ़ा दी है. बिहार सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, नेपाल के रासुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. भोटे कोशी नदी आगे चलकर बिहार से होकर गुजरने वाली गंडक नदी से जुड़ती है. इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

सम्राट के निर्देश पर बाढ़ अलर्ट, निगरानी तेज

सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विभाग की ओर से नेपाल से आने वाली नदियों और उनके रास्ते में पड़ने वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय पर इसकी जानकारी दी जाए. जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की भी तैयारी रखने को कहा गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और NDRF की टीमों को तैयार रहने को कहा गया है. आपदा प्रबंधन विभाग उन इलाकों पर विशेष नजर रख रहा है, जहां गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे जिलों के प्रशासन को नाव, राहत सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. खासकर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में वे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. लोगों को नदी, नहर और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर लोग इंतजार न करें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

Also Read:नेपाल में बाढ़ से बिहार में दहशत, अमित शाह ने किया सम्राट चौधरी को फोन, मांगी पूरी जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >