Nawada News : जिले के काशीचक प्रखंड के भौआर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भौआर गांव अवधेश प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान प्यास लगने पर वह पास स्थित एक बोरिंग के समीप पानी पीने गए. वहां बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
नवादा: करंट लगने से युवक की हुई मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

नवादा: करंट लगने से युवक की हुई मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
Copied link
नवादा जिले के काशीचक प्रखंड में करंट लगने से एक युवक की दुखद मौत हो गई. खेत में काम करते समय हुई इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है.