भगवानपुर में युवक की गला दबाकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की जाम
NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने एक 21 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी. रात में ही उसका शव गांव के पास स्थित पावर सब स्टेशन के सामने सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला. मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी बिरजू यादव के इकलौते पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गयी है.
भगवानपुर में युवक की गला दबाकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की जाम
खेत में मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद में हत्या की आशंका
फोटो कैप्शन- रोड जाम के लिए लगी भीड़प्रतिनिधि. पकरीबरावां
थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने एक 21 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी. रात में ही उसका शव गांव के पास स्थित पावर सब स्टेशन के सामने सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला. मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी बिरजू यादव के इकलौते पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि सुभाष गुरुवार की रात करीब 10 बजे तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गयी. मोबाइल पर कई बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं होने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की. इस दौरान खेत में पहले युवक का मोबाइल मिला और कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ. गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जतायी गयी है. मौके पर पहुंची पकरीबरावां पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी. देर रात फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया.
आपसी रंजिश में हुई हत्या
सुभाष हत्याकांड में आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है. ग्रामीणों के अनुसार सरस्वती पूजा के दौरान मृतक के चचेरे भाई और कुछ युवकों के बीच गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था. सुभाष बीच-बचाव करने पहुंचा था, जिसके बाद से कुछ युवक उससे नाराज चल रहे थे. आशंका जतायी जा रही है कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
शव पहुंचते ही सड़क जाम
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा–जमुई पथ को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया, जिससे स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलने पर पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी और बीडीओ मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, वह पुलिस की निगाह से बच नहीं सकता और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.