विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता रहें सजग

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई.

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के निर्देशानुसार मैसकौर प्रखंड के बीजूबिगहा गांव में आयोजित बैठक मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष शाहिद खान की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि रालोजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए, जमीन स्तर पर काम करना शुरू करें. हमारी पार्टी हमेशा गरीब, गुरुबा, शोषित, वंचित व अकलियातों के लिए जो लड़ाई लड़ती आयी है. बैठक में रजौली विधानसभा के प्रभारी व रालोजपा नवादा जिला के प्रधान महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार आदि ने संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया. आगामी 2025 में होनेवाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत व सुदृढ़ बनाने में लग जाएं. बैठक में मेसकौर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता व नेता प्रखंड कमेटी के सदस्य के अलावा प्रखंड के अंतर्गत बूथ स्तर के कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष शामिल हुए. प्रखंड सचिव सत्येंदर घोष ने मंच का संचालन किया. बैठक में राजाराम यादव, अजित यादव, राजमणि पांडेय, महफूज खान, आरिफ खान, श्याम सुंदर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, कृष्ण रविदास, सबोश रविदास आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >