कौआकोल में तेज आंधी-पानी से शादी के पंडाल उखड़े और फसलें बर्बाद

Nawada News. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और पानी ने भारी तबाही मचायी है. मौसम के इस बदले मिजाज से जहां शादी-समारोह वाले घरों में व्यवधान पड़ा, वहीं किसानों को भी बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

शादी वाले घरों में मची अफरा-तफरी, दर्जनों एकड़ में लगी सब्जी की फसल को भारी नुकसानतेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति रही बाधित, किसानों की मेहनत पर फिरा पानीकैप्शन 1 खेतों में जलजमाव से क्षतिग्रस्त फसल. 2 गरीबों के उजड़े आशियाने. प्रतिनिधि, कौआकोल

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और पानी ने भारी तबाही मचाई है. मौसम के इस बदले मिजाज से जहां शादी-समारोह वाले घरों में व्यवधान पड़ा, वहीं किसानों को भी बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. तेज हवाओं के कारण कई गांवों में बिजली व्यवस्था घंटों ठप रही. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई गांवों में लगाए गए विवाह पंडाल और टेंट उखड़ गए. सजावट के सामान क्षतिग्रस्त होने से शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा. लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर खुद को बचाया.

किसानों पर टूटी मुसीबत

मौसम की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है. तेज बारिश और हवा से दर्जनों एकड़ में लगी टमाटर, बैंगन और मिर्च जैसी सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. अर्जुन प्रसाद, बीरेंद्र कुमार और जयप्रकाश यादव समेत कई किसानों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है. आंधी के कारण गिरे पेड़ों और टहनियों की वजह से कई रास्तों पर आवाजाही में भी कुछ समय के लिए परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >