समेकित जांच चौकी पर देसी-विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Nawada news. थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने यात्री बस, कार एवं बाइक पर लदे देशी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.

उत्पाद बलों ने कार, बाइक और बस में की कार्रवाई फोटो-जब्त शराब व कार के साथ गिरफ्तार व्यक्ति. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने यात्री बस, कार एवं बाइक पर लदे देशी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, कार एवं बाइक को जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है एवं आसपास के क्षेत्रों में गश्ती कर भी शराब संबंधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई न्यूटन कर रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जांच चौकी पर जीवन ज्योति बस संख्या बीआर27पी 3191 को जांच किया गया. इस दौरान बस में सफर कर रहे नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के पास से रॉयल चैलेंज के 750 एमएल वाले दो बोतल बरामद की गयी. इसमें एक बोतल में 650 एमएल शराब थी. वहीं, बोकारो से पटना जा रहे लग्जरी कार टाटा नेक्सन संख्या बीआर 01 एफई 4959 के जांच के दौरान 6 बोतल बियर और दो बोतल शराब बरामद किया गया. साथ ही कार चालक पटना जिले के कंकड़बाग निवासी याशो वर्धन ओझा के पुत्र अक्षर ओझा को गिरफ्तार किया गया है एवं कार को जब्त किया गया है. गिरफ्तार युवक द्वारा बताया गया कि कार से बरामद शराब व बियर खुद के सेवन के लिए पटना लेकर जा रहा था. वहीं दूसरी ओर धर्मपुर मोड़ के समीप एक होंडा शाइन बाइक पर लदे 120 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया है,जबकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब, बियर, बाइक एवं कार के अलावे गिरफ्तार दोनों लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार दोनों लोगों को रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस मौके पर उत्पाद एसआई न्यूटन के अलावे उत्पाद एएसआई पंकज कुमार साव व मो. साबिर एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >