नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुलेट बाइक को मारी टक्कर, ट्रिपल लोडिंग कर रहे तीन युवक घायल

Nawada News : पकरीबरावां में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुलेट बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक घायल. दो की हालत गंभीर होने पर पावापुरी बीम्स रेफर किया गया. पुलिस जांच में जुटी.

Nawada News : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के देवधा कॉलेज मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार कृषि उपकरण (केजवील) लगे अज्ञात ट्रैक्टर ने ट्रिपल लोडिंग कर रही बुलेट बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है.

पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, पकरीबरावां बाजार निवासी विजय यादव के पुत्र रणवीर कुमार, गब्बर दास के पुत्र निखिल कुमार और राजेश कुमार के पुत्र समर राज एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर पकरीबरावां बाजार से देवधा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे केजवील लगे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो युवकों को पावापुरी बीम्स किया गया रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को इलाज के लिए पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रणवीर कुमार और निखिल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया. वहीं समर राज को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ट्रैक्टर चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.

तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज गति से ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन चलने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >