हिसुआ में टोटो-बाइक की भीषण टक्कर, पांच घायल

एक की हालत नाजुक, अस्पताल में अफरा-तफरी

एक की हालत नाजुक, अस्पताल में अफरा-तफरी पुलिस ने वाहनों को जब्त कर शुरू की जांच प्रतिनिधि, नवादा नगर. नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एकनार के पास टोटो (इ-रिक्शा) और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा. टोटो पर सवार लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हो गये. इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान मनीषा कुमारी (पिता राहुल पंडित, निवासी धमौल), दीपक शर्मा, अजीत कुमार, रामकुलेश्वर यादव और फूलों यादव के रूप में की गयी है. सभी को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. बेहतर इलाज के लिए रेफर की तैयारी अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक की स्थिति अत्यंत नाजुक बतायी जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल या पावापुरी स्थित विम्स रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल सड़क पर यातायात सामान्य कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >