आज महिलाएं करवाचौथ व्रत रख करेंगी सुहाग की लंबी आयु की कामना

NAWADA NEWS.आज करवाचौथ का व्रत है, जिसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. गुरुवार की देर शाम तक महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी रही. पौराणिक मान्यता के अनुसार महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती है.

कार्तिक मास की चतुर्थी को महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती हैं

प्रतिनिधि, पकरीबरावां आज करवाचौथ का व्रत है, जिसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. गुरुवार की देर शाम तक महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी रही. पौराणिक मान्यता के अनुसार महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखती है. यह व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है. कथा के अनुसार चंद्रमा में पुरुष रूपी ब्रह्मा की उपासना करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं. नारद पुराण के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है. हालांकि करवाचौथ में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिक, गणेश और चंद्रमा की पूजन की प्रथा सर्वमान्य है. इस संबंध में धमौल बाजार निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिस तरह माता पार्वती ने कठोर तप से भगवान शिवजी को प्राप्त कर अखंड सौभाग्य हासिल किया था. ठीक उसी तरह इस व्रत को धारण कर सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं. वहीं अन्य कथा के अनुसार अर्जुन की प्राण की रक्षा के लिए द्रोपदी ने भगवान श्रीकृष्ण की सलाह से करवा चौथ का व्रत किया था. नीलगिरी पर कठोर तप करने के बाद ही अर्जुन की प्राण की रक्षा हुई थी. करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

बाजारों में खरीदारी के लिए रही भीड़

व्रत की तैयारी को लेकर पकरीबरावां मुख्य बाजार, धमौल बाजार में रौनक बढ़ गयी है. महिलाओं को पूजन सामग्री के साथ ही शृंगार की वस्तुएं, कपड़े, ज्वेलरी आदि की भी खरीदारी करते देखा गया है. पूजन विधि के संबंध में श्रीपांडेय ने बताया कि करवा चौथ की सुबह सुहागिनें स्नान आदि के बाद शृंगार कर व्रत का संकल्प लें. संकल्प मंत्र सुख, सौभाग्य, पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये चतुर्थी व्रत यहं करिष्ये. शाम में करवा माता की दीवार में चित्र बनाकर पूजन करें. इसके उपरांत शिव- पार्वती, गणेश और कार्तिक जी की पूजा अर्चना करें. माता पार्वती को शृंगार का सामान अर्पित करें और कथा सुने. इसके बाद चंद्र दर्शन कर पति द्वारा अन्न व जल ग्रहण करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >