आमलोगों को मध्यस्थ के माध्यम से सरल व सुलभ समाधान दिलाना उद्देश्य

Nawada news. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को काॅन्फ्रेंस रूम, लाइब्रेरी हाॅल, व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

मेडिएशन फोर द नेशन के तहत बैठक का हुआ आयोजन अभियान को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक फोटो- कार्यक्रम में शामिल न्यायिक अधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को काॅनफ्रेंस रूम, लाइब्रेरी हाॅल, व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. न्यायिक पदाधिकारियों से प्रधान न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्र नवादा रामाकांत ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 90 दिवसीय मेडिएशन फोर द नेशन अभियान की शुरुआत की गयी. इसका उद्देश्य आमलोगों को मध्यस्थ के माध्यम से सरल व सुलभ समाधान करना है. उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान न्यायालय के जटिल प्रक्रिया के स्थान पर संवाद और सहमति से समाधान को प्राथमिकता देता है जिसमें लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव हो सके. इसमें पक्षकार ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में भी उपस्थित होकर आपसी संवाद पर मामले को निपटारा करा सकते हैं. प्रधान न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला न्यायालय मध्यस्थता केन्द्र, नवादा के रामाकांत ने कहा कि यह अभियान उन मामलों को कभर करता है जिनमें समझौता की संभावना अधिक होती है. इसमें परिवार वाद क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मुकदमा, बंटवारा सूट, मकान मालिक व किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित मामलों की निपटारा मध्यस्थ के सहयोग से होगी. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जुलाई में मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना देकर मध्यस्थ को मामलों को सौंप दी जायेगी जहां मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों से मध्यस्थ कर मामलों का निबटारा करायेंगे. मौके पर न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >