सिरदला में जमुगाय के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

NAWADA NEWS.सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुगाय गांव के समीप मंगलवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं.

फोटो कैप्शन- अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, सिरदला सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुगाय गांव के समीप मंगलवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. घायलों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के विराज गांव निवासी संटू प्रसाद व पप्पू राजवंशी और मेसकौर थाना क्षेत्र के ढोड़रा गांव निवासी संदीप शर्मा के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल सेवा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सिरदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति स्थिर बतायी. हालांकि संदीप शर्मा की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >