नवादा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

नवादा जिले के काशीचक में दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

Nawada Road Accident News : नवादा जिले के काशीचक चंडीनावां मुख्य पथ में पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल के टक्कर में तीन ज़ख्मी हो गये. ज़ख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक बौरी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया. घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान चंडीनावां गांव निवासी सत्यम कुमार वहीं दुसरे मोटरसाइकिल चालक नारदीगंज के शिव पतिया गांव निवासी नीतीश कुमार एवं कारु चौहान के रुप में किया गया है. घायल सत्यम कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेकर ज्यों ही बाहर निकले की तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी. काशीचक पुलिस घटना की सूचना पाकर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >