नवादा : मां, दो बेटियों का शव घर के कमरे में मिला, सउदी में रहता है पति

नवादा शहर के पंजियार मोहल्ले से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक घर से मां और उसकी दो मासूम बेटियों के शव बरामद हुए हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Nawada Woman Suicide : नवादा शहर के पार नवादा पंजियार मोहल्ले में सोमवार को एक घर से मां और उसकी दो मासूम बेटियों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतकों की पहचान निदा खातून और उसकी बेटियों सिदरा (1.5 वर्ष) व सायरा (3 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पहुंचे ससुर

बताया जाता है कि निदा खातून का पति मो. शाहिद सऊदी अरब में काम करता है. सोमवार की सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर निदा के ससुर मो. ताहिर ऊपर के तल पर पहुंचे. उन्होंने अंदर से आवाज लगायी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गये. बहू निदा पंखे से लटकी हुई थी, जबकि दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पड़ी थीं.

परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर प्रवेश किया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही बुंदेलखंड और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाये.

घटना स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद मोहल्ले में मातम

मां और दोनों बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : नवादा में घर में घुसकर महिला की हत्या, हाथ-पैर बांधकर की वारदात; विरोध में सड़क पर उतरे लोग

लखीसराय का अशोक धाम हादसा: हाई-टेंशन तार नहीं, अफवाह और भगदड़ ने ली 7 की जान, हुई पहचान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >