घसियाडीह मुहल्ले में बंद घर से ढाई लाख नकदी और लाखों के जेवरों की चोरी

घसियाडीह मुहल्ले में एक बंद घर पर चोरों ने बोला धावा

रजौली.

घसियाडीह मुहल्ले में एक बंद घर से ढाई लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर ली गयी है. कुछ हफ़्ते पहले ही एक पुलिसकर्मी के घर से करोड़ों की चोरी हुई थी. घसियाडीह मुहल्ले निवासी रामेश्वर प्रसाद, जो दशकों से रजौली के एक स्थानीय होटल में कार्यरत हैं. उसने बताया कि तीन साल पहले ही एक छोटा-सा घर बनवाया था. शुक्रवार की रात वे होटल में ही रुक गये थे. शनिवार की सुबह जब वे अपने घर लौटा, तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे. अलमारी और बक्से खुले पड़े थे. रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके जीवन भर की कमाई 2.5 लाख रुपये नकद व उनके परिवार की अमूल्य धरोहर-दो सोने की अंगूठियां और एक सोने का चैन-चुरा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >