शहर की आवाज को मिलेगी ताकत : डीएम

नवादा न्यूज : सीएम ने पटना में आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का किया शुभारंभ

नवादा न्यूज : सीएम ने पटना में आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वार्ड एक में आयोजित

सूबे में शहरीकरण को मिल रही नयी दिशा

हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किया, जिसका लाइव प्रसारण शहर के वार्ड एक केंदुआ में किया गया. इस अभिनव पहल का उद्देश्य बिहार में शहरीकरण को नयी दिशा देना तथा शहरी नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि शहरी विकास केवल इमारतों का विस्तार नहीं, बल्कि नागरिकों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की पूर्ति है. आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम के माध्यम से हम हर नागरिक की आवाज को शहरी नियोजन में शामिल करेंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में संवाद सत्र, जन-सुझाव अभियान तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध पहल की जा रही है. यह पहल स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना तथा नगरीय निकायों की अन्य योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर चलायी जायेगी.

डीएम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना, शहरों की प्राथमिक आवश्यकताओं की पहचान करना, भविष्य की योजनाओं में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करना तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह शहरी शासन को बढ़ावा देना है.

कार्यक्रम में बताया गया कि सभी नये वार्डों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. नली-गली, बिजली, शहरी आवास आदि योजनाओं की मांग के अनुरूप बनाया जायेगा. उन्होंने बुधौल व खुरी नदी के पास प्रस्तावित पार्क के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी. साथ ही कहा कि यदि किसी वार्ड या मुहल्ले में कोई कमी है, तो नागरिक उसे संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रखें, ताकि योजनाओं को उसी अनुरूप पूरा किया जा सके.

नप अध्यक्ष ने कहा-होगा विकास का काम

आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम राज्य में शहरी विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो शासन को जनता के और करीब लाने में सहायक सिद्ध होगा. नगर परिषद अध्यक्षा पिंकी कुमारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम में नप कार्यपालक पदाधिकारी अजित कुमार शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद संजय साव, वार्ड संख्या-01 के वार्ड पार्षद अनिता देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >