महिलाओं के विकास के लिए सीएम की दूरदर्शी सोच : श्रवण कुमार

Nawada news. बिहार सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज बिहार की महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं.

महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार

नारदीगंज प्रखंड के संगोवार गांव में आयोजित

फोटो

कैप्शन- महिलाओं से संवाद करते मंत्री श्रवण कुमार.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बिहार सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज बिहार की महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. उक्त बातें ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कही. नारदीगंज प्रखंड के डोहरा पंचायत स्थित संगोवार गांव में शंकर ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे हुए थे. महिला संवाद में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जीविका समूह की दीदियों के काम सराहनीय है. इन महिलाओं ने जमीन से लेकर आकाश तक अपनी पहचान बनायी है. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोई भी विकास की बात महिला की भागीदारी के बिना अधूरी है. उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर डीडीसी प्रियंका रानी ने स्वागत भाषण कर बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम जिले भर में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिसमें महिलाएं खुले रूप से अपनी आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं. इन आकांक्षाओं को योजनाओं के माध्यम से दिशा दी जा रही है. कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए. कई महिलाओं ने अपनी अपेक्षाएं सीधे ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष रखीं. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया. साथ ही संबंधित योजनाओं की जानकारी से युक्त लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश भी वितरित किया गया.

95 हजार से अधिक हो चुके हैं कार्यक्रम

बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं ग्राम्य क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिवर्तनों पर संवाद के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 18 अप्रैल से जीविका महिला ग्राम संगठनों के स्तर पर किया गया है. ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद आयोजित किया जाना है. अब तक 552 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिसमें 95 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही है. कार्यक्रम के समापन पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार गिरी के धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर नारदीगंज बीडीओ सहित जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >