चोरों ने ब्लेड मार महिला की मंगलसूत्र की चोरी

नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय भवन के मुख्य गेट के समीप हुई घटना

नवादा कार्यालय.

नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय भवन के मुख्य गेट से चंद कदम दूर नवादा जिले की पहचान प्रजातंत्र द्वार पर एक महिला से चोरों ने ब्लेड मार कर मंगलसूत्र की चोरी कर ली. घटना के बाद कादिरगंज थाना क्षेत्र के हेमजाचक गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सोनी कुमारी नामक पीड़ित महिला ने नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर से खरीदारी करने के लिए पति के साथ नवादा बाजार आयी थी. प्रजातंत्र द्वार चौक पर अज्ञात चोरों ने उसके पास रहे बैग मे ब्लेड मार कर 10 हजार रुपये और मंगलसूत्र की चोरी कर ली. पीड़ित महिला से प्राप्त शिकायत के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने कांड संख्या 445/25 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >