चोरी गये एक लाख 37 हजार रुपये बरामद

नवादा न्यूज : कोढ़ा पुलिस के सहयोग से जुराबगंज में की गयी छापेमारी

नवादा न्यूज : कोढ़ा पुलिस के सहयोग से जुराबगंज में की गयी छापेमारी

बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ उड़ा लिये थे एक लाख 40 हजार रुपये

पकड़ा गया अंतरजिला चोर, प्रेस वार्ता करके दी गयी जानकारी

प्रतिनिधि,

पकरीबरावां.

प्रखंड के मुख्य बाजार अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर वापस जाने के दौरान बस स्टैंड स्थित बोरा व्यवसाय की दुकान के समीप लगे दोपहिया वाहन की डिक्की तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने एक लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिये थे. इसके बाद पीड़ित गोपालपुर गांव निवासी प्यारेलाल साव के पुत्र संतोष कुमार पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पकरीबरावां पुलिस जांच में जुट गयी. पुलिस ने कई स्थानों से सीसीटीवी से साक्ष्य इकट्ठा किया और जांच प्रारंभ की. इसी बीच पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार भी तकनीकी अनुसंधान में जुटे थे. इसी दौरान चोरी के तार कटिहार जिले के कोढ़ा गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आयी. इसके बाद पकरीबरावां थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी व एसआइ अभिषेक कुमार कटिहार पहुंचे. उन्होंने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना की पुलिस के सहयोग से जुराबगंज गांव से चोरी की गयी राशि में से एक लाख 37000 रुपये बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि कोढ़ा पुलिस से राशि लेकर दोनों अधिकारी पकरीबरावां पहुंचे और वरीय अधिकारी के निर्देश पर जानकारी मीडिया से साझा की है. बताते चलें कि पकरीबरावां पुलिस बैंकों पर नजर बनाये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >