पत्नी को विदा कराने आये दामाद के साथ मारपीट

NAWADA NEWS.रजौली थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव में बीते शनिवार की रात पत्नी को विदा कराने आये दामाद और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

मारपीट मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार प्रतिनिधि रजौली, रजौली थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव में बीते शनिवार की रात पत्नी को विदा कराने आये दामाद और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चमरबिगहा गांव की पूजा कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि उनका अपने पति धर्मेंद्र कुमार से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थीं. इसी विवाद को सुलझाने के लिए पति और उनके परिवार वाले पूजा के घर आए थे, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पूजा कुमारी के पति धर्मेंद्र कुमार और उनकी सास रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा, कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे गढ़ दिबौर गांव के सुरेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों गिरफ्तार लोगों को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >