फोटो
कैप्शन- बनाया गया स्टेज.प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव, मगही भाषा महोत्सव और कला महोत्सव का कार्यक्रम किया जायेगा. जिले के प्रसिद्ध हरिशचंद्र स्टेडियम में यह पूरा आयोजन होगा. जिला प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे. टीवी रियलिटी शो के स्टार सलमान अली और बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम भी इस दौरान होगा. लोकल कलाकारों को भी इस दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. उर्दू के मुशायरा और मगही कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा. ऐतिहासिक हरिशचंद्र स्टेडियम में 27 फरवरी यानी गुरुवार को ककोलत महोत्सव-2025 का भव्य आगाज किया जायेगा. यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और स्थानीय कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. महोत्सव का उद्घाटन सहकारिता, पर्यावरण एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे. उनके साथ सांसद विवेक ठाकुर, विधान परिषद एवं विधानसभा के सदस्य, जिला परिषद की अध्यक्षा, नगर परिषद की अध्यक्षा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे. यह महोत्सव आगामी एक मार्च तक चलेगा. महोत्सव के उद्घाटन के बाद संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक सलमान अली अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे. इससे कार्यक्रम की भव्यता और मनोरंजन में चार चांद लगेंगे.
होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
28 फरवरी 2025 वसंत पंचमी महोत्सव एवं मकर संक्रांति महोत्सव सुलेखन, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी, पतंगबाजी एवं बालू कला प्रदर्शन सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति 01 मार्च 2025 मगही महोत्सव मगही भाषा एवं साहित्य सम्मेलन-सह-कार्यशाला मगही फिल्म प्रदर्शनी, मगही नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय व्यवसायियों के लिए स्टॉल लगाने का अवसर महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यंजन, वस्त्र एवं अन्य वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को स्टॉल लगाने की सुविधा प्रदान की जायेगी. इच्छुक दुकानदार जिला नजारत उपसमाहर्ता के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. डीएम ने आम लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील कीडीएम रवि प्रकाश ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और जिले की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को सहेजने में योगदान दें. ककोलत महोत्सव के अवसर पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में आमजनों के प्रवेश को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दो प्रवेश द्वार (प्रवेश द्वार संख्या 04 एवं 05) खोले जायेंगे. इसके माध्यम से आमजन आसानी से प्रवेश कर ककोलत महोत्सव में शामिल हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
