भाइपाइयों को दिया गया जीत और अनुशासन का मंत्र

Nawada news. त्रिवेणी महाविद्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण महाभियान’ के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ.

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, मंत्री और सांसद ने किया उद्घाटन

केंद्र और राज्य की गरीब कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

कैप्शन- प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मंत्री व सांसद.

प्रतिनिधि, नवादा नगर

त्रिवेणी महाविद्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ”पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण महाभियान” के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की. इसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सांसद विवेक ठाकुर ने ”गरीब कल्याण योजनाएं एवं संगठन की भूमिका” पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की असली जिम्मेदारी है. दूसरे सत्र में मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया.

विभिन्न सत्रों में मिली संगठन की जानकारी

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल सात सत्र आयोजित किये गये. हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की, वहीं अरवल विधायक मनोज शर्मा ने सरकार और संगठन के समन्वय को विकास का आधार बताया. प्रदेश कर समिति सदस्य अनिल स्वामी ने पार्टी के इतिहास और भीखु भाई दलसाणिया ने सेवा भाव का संदेश दिया. अंतिम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने विचारधारा के प्रसार में सोशल मीडिया की अहमियत बतायी. इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, प्रकाश भगत, राजेश कुमार और आनंद गौरव सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >