एक माह बाद जिंदगी की जंग हार गया सड़क हादसे में घायल हिमांशु

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एक माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी

मिलनसार स्वभाव के हिमांशु की मौत से पूरे गांव में छाया मातम कैप्शन – मृतक युवक की फाइल फोटो प्रतिनिधि, कौआकोल पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एक माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान कौआकोल प्रखंड के पाली पंचायत अंतर्गत रूपी गांव निवासी विंदेश्वरी यादव के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व रामपुर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था. स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया था. पटना में चल रहे इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. बताया जाता है कि हिमांशु मिलनसार एवं मृदुभाषी युवक थे. ग्रामीणों के अनुसार हिमांशु गांव के विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाते थे. उनके असामयिक निधन से ग्रामीण गहरे सदमे में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >