दो बाइकों की टक्कर में लोगों दो की मौत, तीन घायल

तीन लोग घायल रोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ के समीप हुआ हादसा

नवादा कार्यालय. रोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चला रहे दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद परिजनों की भीड़ जुटने लगी़ हादसे में मृत लोगों की पहचान रोह प्रखंड के रुखी गांव के शिवशंकर महतो व पकरीबरावां थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के रवींद्र यादव के रूप में की गयी है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, घटना में गंभीर रूप से घायल में विशनपुर गांव के अरविंद कुमार को नवादा सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. घायल में गोड़िहारी गोलू कुमार, अवनैया के शंकर यादव का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं, मृत लोगों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त किया गया है़ घटना को लेकर थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >