हिसुआ में रेल पटरी पर मिला किशोर का सिर कटा शव, सनसनी

सोमवार की देर शाम हिसुआ के तिलैया-राजगीर रेलखंड स्थित दयाली बिगहा रेलवे पोल संख्या 38/9 के समीप एक किशोर का सिर कटा शव बरामद हुआ

खेलने के लिए निकला था किशोर, घर से दो किलोमीटर दूर मिली लाश पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी जीआरपी कैप्शन- मृत किशोर का फाइल फोटो प्रतिनिधि, हिसुआ सोमवार की देर शाम हिसुआ के तिलैया-राजगीर रेलखंड स्थित दयाली बिगहा रेलवे पोल संख्या 38/9 के समीप एक किशोर का सिर कटा शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान दयाली बिगहा निवासी राजेश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई. सूचना पर हिसुआ थाना के एसआइ रवि कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. परिजनों के अनुसार, पीयूष सरल स्वभाव का शांत किशोर था और होली पर घर ही रहा. चचेरे भाई शुभम कुमार ने बताया कि पीयूष सोमवार को घर से खेलने निकला था, जिसके कुछ घंटे बाद घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर उसकी लाश मिली. वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है. पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्यों का खुलासा होगा. मौके पर जीआरपी पुलिस भी पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >