जलालपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Nawada news. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है.

शादी के चार साल बाद हुई घटना, मेडिकल दुकान के नाम पर मांगे जा रहे थे 10 लाख रुपये

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

फोटो-घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन.

प्रतिनिधि, अकबरपुर

नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. मृतका की पहचान रजौली प्रखंड के केदुआ गांव निवासी विनीता कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार वर्ष पूर्व जलालपुर निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी. मृतका के भाई गुड्डू कुमार ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही विनीता को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था. आरोप है कि पति द्वारा मेडिकल दुकान खोलने के नाम पर पहले 2 लाख रुपये लिये गये थे, जिसके बाद अब 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी. परिजनों का दावा है कि मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाती थी और इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या कर दी गयी.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नेमदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >