फुटबॉल प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

NAWADA NEWS.जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, कौआकोल के छात्रों ने उपविजेता का खिताब जीता. जिसको लेकर विद्यालय कि ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों को मेडल व उपहार देकर गुरुवार को सम्मानित किया गया.

कौआकोल.

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, कौआकोल के छात्रों ने उपविजेता का खिताब जीता. जिसको लेकर विद्यालय कि ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों को मेडल व उपहार देकर गुरुवार को सम्मानित किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी, वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भी अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक इंद्रदेव दास, शिक्षक शीला कुमारी, रामजन्म पासवान, अभिषेक राज, राजकुमार साव, सूर्यकांत प्रसाद निराला आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >