होमगार्ड की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं

नवादा न्यूज : मैदान में सुबह से शाम तक पसीना बहा रहे युवा

फोटो कैप्शन ऊंची कूद सहित ढोड लगाते युवा प्रतिनिधि, अकबरपुर होमगार्ड में बहाली की प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. अकबरपुर प्रखंड के युवा इस मौके को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. राजद जिलाध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव ने अपने निजी सहयोग से खेल का समान दिया है. उसके बाद से विश्वकर्मा इंटर विद्यालय हुडराही रुनीपुर का मैदान युवाओं की कड़ी मेहनत और जोश का गवाह बना हुआ है. यहां सुबह से लेकर शाम तक शारीरिक दक्षता की तैयारी करते युवा नजर आते हैं. विश्वकर्मा इंटर विद्यालय के खेल मैदान में प्रतिदिन सैकड़ों युवक पहुंच रहे हैं. फिजिकल फिटनेस के विभिन्न परीक्षणों की तैयारी में जुटे हैं. इनमें मुख्य रूप से हाइ जंप, लॉन्ग जंप, गोला फेंक, 1600 मीटर दौड़ जैसे शारीरिक अभ्यास शामिल हैं. मैदान में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. युवाओं का जोश, अनुशासन और मेहनत स्पष्ट झलक रही है. होमगार्ड की तैयारी कर रहे जीतू यादव, नरेंद्र कुमार, अनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी ने बताया कि बिहार में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है. ऐसे में सरकार की ओर से जैसे ही होमगार्ड बहाली की अधिसूचना जारी की गयी, वैसे ही युवाओं में एक नयी उम्मीद की किरण जग गयी है. शारीरिक परीक्षा में सफल होकर सेवा का अवसर प्राप्त करें. नरेंद्र कुमार के साथ-साथ इस तैयारी में रोहित कुमार, गौरव कुमार, रितेश कुमार, गोलू कुमार, अंकित कुमार जैसे कई युवा भी शामिल हैं, जो समर्पण के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >