वेयरहाउस की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करें

जिला पदाधिकारी ने इवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी ने इवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिये दिशा-निर्देश प्रतिनिधि, नवादा नगर. शुक्रवार को जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश ने इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया. इस निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना था. इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, सीलिंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियंत्रण तथा अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की बारीकी से जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाये और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि वेयरहाउस में सभी निर्धारित मानकों और भारत निर्वाचन आयोग से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाये. इस दौरान अधिकारियों को नियमित जांच, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त कर आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिये. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार पासवान समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >