शराब के नशे में सास से मारपीट करने वाला दामाद गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

Nawada News : नवादा जिले में शराब के नशे में एक दामाद ने अपनी सास के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसण्डा गांव में शराब के नशे में सास के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान डोभरापर गांव निवासी 25 वर्षीय दिलीप चौधरी के रूप में हुई है.

सास ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बकसण्डा गांव निवासी रिंकु देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे उनका दामाद दिलीप चौधरी शराब के नशे में उनके घर पहुंचा. वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया.

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाना लाई. इसके बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि

पुलिस के अनुसार ब्रेथ एनालाइजर जांच में आरोपित के श्वास में 103.2 एमजी/100 एमएल अल्कोहल पाया गया, जिससे शराब सेवन की पुष्टि हुई.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना कांड संख्या 358/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया.

Also Read : बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >