नवादा: सिरदला में साप्ताहिक जनता दरबार, पांच में चार भूमि विवादों का मौके पर हुआ निपटारा

नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवादों के निपटारे पर जोर दिया गया. पांच में से चार भूमि संबंधी मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (CO) प्रेम आनंद प्रसाद, सिरदला थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार और एसआई मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई.

चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत पांच मामलों में से चार का मौके पर ही उपलब्ध अभिलेखों, दोनों पक्षों की आपसी सहमति और राजस्व नियमों के आधार पर निष्पक्ष निपटारा कर दिया गया.

एक मामले में अगली तिथि निर्धारित

वहीं एक शेष मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच और तथ्यों के सत्यापन की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >