Nawada News: नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद, सिरदला थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार तथा एसआई मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई.
चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन
सुनवाई के दौरान प्रस्तुत पांच मामलों में से चार का मौके पर ही उपलब्ध अभिलेखों, दोनों पक्षों की सहमति तथा राजस्व नियमों के आधार पर निष्पक्ष निपटारा कर दिया गया.
एक मामले में अगली तिथि निर्धारित
वहीं एक मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं तथ्यों के सत्यापन की आवश्यकता होने के कारण संबंधित पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.
