नवादा: नारदीगंज के ओड़ो गांव में गणपति महायज्ञ का शुभारंभ, 501 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

ओड़ो गांव में श्री गणेश कला परिषद के 50 साल पूरे होने पर सात दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. पहले दिन 501 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो भक्तिमय माहौल में यज्ञ स्थल लौटी.

Ganpati mahayagya: नारदीगंज के ओड़ो गांव स्थित ब्राह्मण टोला में श्री गणेश कला परिषद की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती समारोह) के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ. रविवार को यज्ञ के प्रथम दिन 501 श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर ढोल-बाजे की गूंज के साथ नारदीगंज स्थित कॉलेज के समीप संगम तट पर पहुंची. यहां यज्ञाचार्य एवं सहयोगी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभराई की रस्म पूरी करायी.

गणेश बाबा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

जलभराई के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल की ओर लौटी. इस दौरान पूरा मार्ग गणेश बाबा के जयकारों से भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा में भगवान शंकर, कृष्ण, राम समेत अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गयीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया.

सात दिवसीय महायज्ञ का 19 सितंबर को होगा समापन

यज्ञ को विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए वाराणसी से प्रधान यज्ञाचार्य अमृत पांडेय पहुंचे हैं. उनके सहयोगी ब्राह्मणों में योगेंद्र नाथ द्विवेदी, मातृलेश्वर पांडेय, बलिराम उपाध्याय, अंकित पांडेय, शालिग्राम पांडेय एवं मृत्युंजय चौबे शामिल हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के सतना जिले से पधारीं कथावाचिका पूजा गोस्वामी कथा वाचन कर रही हैं. संस्थान के सदस्यों के अनुसार सात दिवसीय महायज्ञ 19 सितंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा.

मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे दंपती

धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन में श्री गणेश युवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्र, सचिव जितेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष जैनेंद्र मिश्र एवं अभय कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अमरेश कुमार मिश्रा (पप्पू) सपत्नी आरती कुमारी, जैनेंद्र मिश्र सपत्नी पूनम देवी, राजीव रंजन पांडेय सपत्नी अंशु देवी, गिरेंद्र मिश्रा सपत्नी सुमन मिश्रा तथा धनंजय कुमार सपत्नी पूनम देवी मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >