नवादा में उपेक्षा से बदहाल पार्क के लौटेंगे अच्छे दिन, डीएसपी और मनरेगा पीओ ने संभाली कमान

Nawada News : पकरीबरावां में अधिकारियों और स्थानीय लोगों के श्रमदान से उपेक्षित पार्क की तस्वीर बदल गई है। वर्षों बाद पार्क में फिर से रौनक लौट आई है, जानें पूरी खबर।

Nawada News : वर्षों से उपेक्षा की मार झेल रहा प्रखंड मुख्यालय का पार्क अब फिर से संवरने लगा है. कभी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा यह पार्क समय के साथ घास-पतवार और झाड़ियों से घिरकर जंगल में तब्दील हो गया था. पार्क की बदहाल स्थिति को देखते हुए वर्तमान डीएसपी सुजय विद्यार्थी और मनरेगा पीओ विनोद कुमार सिंह ने पहल करते हुए इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है. दोनों अधिकारियों की पहल पर स्थानीय बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया है.

श्रमदान से शुरू हुआ पार्क के कायाकल्प का अभियान

डीएसपी और मनरेगा पीओ की पहल के बाद पार्क की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और परिसर को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया. इस अभियान में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सहयोग दिया. इससे लंबे समय से बदहाल पड़े पार्क की तस्वीर धीरे-धीरे बदलने लगी है.

अभियान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह पोकसी पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश कुमार, एरूरी पंचायत के सरपंच रूपेश कुमार, डुमरामा पंचायत समिति प्रतिनिधि मंटू सिंह, बुद्धिजीवी अनिल राय समेत अन्य लोगों ने श्रमदान किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से पार्क को फिर से उपयोगी और आकर्षक बनाया जा सकता है.

करीब एक दशक पहले कराया गया था पार्क का निर्माण

बताया जाता है कि करीब एक दशक पहले तत्कालीन एसडीपीओ राम पुकार सिंह के सौजन्य से इस पार्क का निर्माण कराया गया था. निर्माण के बाद कुछ समय तक यह प्रखंड मुख्यालय की खूबसूरती में चार चांद लगाता रहा और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. हालांकि, समय के साथ देखरेख के अभाव में पार्क की स्थिति खराब होती चली गई.

अधिकारियों की पहल से फिर जगी उम्मीद

पार्क की बदहाली को देखते हुए डीएसपी सुजय विद्यार्थी और मनरेगा पीओ विनोद कुमार सिंह ने आपसी विचार-विमर्श कर इसे फिर से जीवंत करने का निर्णय लिया. इसके बाद दोनों अधिकारियों की पहल पर साफ-सफाई समेत अन्य कार्य शुरू किए गए. स्थानीय बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चल रहे इस अभियान से पार्क के फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटने की उम्मीद जगी है.

Also Read : बेगूसराय के जिला परिषद में मनमानी व दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान का अनिश्चितकालीन धरना जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >