यीशु के शानदार बल्लेबाजी से नवादा ने शेखपुरा को हराया

Nawada news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा में आयोजित रणधीर वर्मा इंटर डिस्टिक अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से हुआ.

फोटोकैप्शन- विजेता टीम के सदस्य. नवादा कार्यालय. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा में आयोजित रणधीर वर्मा इंटर डिस्टिक अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से हुआ. शेखपुरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 174 बनाकर आउट ऑल आउट हो गयी. जिसमें शेखपुरा के बल्लेबाज शिवम कुमार ने 38 प्रणव कुमार ने 28, कृष्ण कुमार ने 21 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए नवादा के गेंदबाज सुभाष कुमार ने तीन विकेट जबकि यीशु कुमार एवं आदर्श कुमार पांडे ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया. 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और एक समय नवादा के सात खिलाड़ी मात्र 89 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन उसके बाद स्टेट प्लेयर यीशु ने शानदार नाबाद 75 रन एवं आदर्श कुमार पांडे ने शानदार नाबाद 31 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को 28 वें ओवर में 175 रन बनाकर नवादा को तीन विकेट से जीत दिला दी. शेखपुरा के गेंदबाज सूरज विजय ने 3 जबकि गौरव एवं कन्हैया ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया. मैच में शानदार बल्लेबाजी एवं दो शानदार विकेट चटकाने वाले यीशु कुमार को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी दी गयी. नवादा के शानदार जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्याय यशवंत सिंह, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, चयनकर्ता विकास कुमार, सुभाष प्रसाद, अजय कुमार, निशांत कुमार, बबलू कुमार ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >